{"_id":"59b421534f1c1bf57f8b5713","slug":"141504977235-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने ऋण मोचन कर किसानों को दी है बड़ी राहत: पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने ऋण मोचन कर किसानों को दी है बड़ी राहत: पासी
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र वितरित करते प्रभारी मंत्री सुरेश पासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ कर परेशान किसान के हक में बड़ा काम किया है। इससे किसान को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह अपने कृषि कार्य को बिना तनाव के आगे बढ़ाएगा।
प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुरेश पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए। प्रदेश सरकार इसके लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में फसल ऋण मोचन योजना के तहत 13688 किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है। इन किसानों पर 88 करोड़ 31 लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने बताया कि 5000 किसानों को शनिवार को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। शेष किसानों को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रमाण पत्र वितरीत किए जाएंगे।
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लेकर सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। अब कोई भी किसान आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होगा। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने कहा कि ऋण मोचन योजना से किसानों को बड़ा लाभ मिला है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने भी योगी सरकार के किसानों के ऋण माफी का वायदा पूरा किए जाने के कार्य को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में 48996 किसानों का ऋण माफ होना है। उन्होंने कहा कि किसान अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक कराएं। विधायक छर्रा रवींद्र पाल सिंह, विधायक मारहरा वीरेंद्र वर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ श्रीनिवास मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक मनीष कुमार नाहर, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, उपकृषि निदेशक विजय शंकर सहित अन्य भाजपा नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।