फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उद्योगों पर छाए संकट को कार्टून के जरिए टीटीजेड के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम

उद्योगों पर छाए संकट को कार्टून के जरिए टीटीजेड के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम

Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों पर छाए संकट को कार्टून के जरिए टीटीजेड के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम
एड-हाक मोरिटोरियम पर कार्टून
10,400 वर्ग किमी में फैले ताज ट्रिपेजियम जोन में नए उद्योगों की स्थापना और विस्तार पर लगे एडहॉक मोरोटोरियम के खिलाफ कार्टून चरित्रों की मदद से आम लोगों और उद्यमियों के बीच अलख जगाई जा रही है। टीटीजेड के सभी 6 जिलों के उद्यमियों के बीच यह कार्टून न केवल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, बल्कि आम लोगों को एडहॉक मोरोटोरियम का आम जनजीवन, व्यापार, रोजगार, जीवन शैली पर क्या बुरा प्रभाव पड़ेगा, इसे सरलता से समझाकर एडहॉक मोरोटोरियम हटाने की मुहिम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


दो साल से लगे एडहॉक मोरोटोरियम को हटाने की इस मुहिम में आगरा के हस्तशिल्प क्षेत्र के युवा निर्यातक रजत अस्थाना और उनकी टीम ने सप्ताह भर पहले कार्टून चरित्रों को तैयार किया। उनके साथ क्रिएटिव टीम में भावना अस्थाना, रत्ना अस्थाना, विकास दूसिया, पीएस पांडेय और नेहा जुटे हुए हैं। शहर ही नहीं, बल्कि ताज ट्रिपेजियम जोन में ज्यादातर सोशल मीडिया ग्रुप, फेसबुक, व्हाट्सएप पर यह कार्टून लोगों को झकझोर रहे हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट, डॉक्टर, अधिवक्ता, बीटेक छात्र, होटल, रेस्टोरेंट, रिक्शावाला, दुकानदार समेत लोग उद्योगों पर रोक के कारण प्रभावित हो रहे हैं, इसे बताया जा रहा है। पांच लोगों की टीम हर दिन नया प्रयोग कर रही है और तथ्य जुटाकर लोगों तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन


‘कार्टून हर एक को आकर्षित करता है। हमने इसके जरिए युवाओं, आम लोग, सब्जी, ठेल, पुलिस, बेरोजगारों आदि की समस्याओं को उठाया है। प्रदूषण के जो कारण है, उन पर कार्रवाई की जगह उद्योगों पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है, इसलिए आम लोगों को बच्चों के भविष्य के लिए जागना होगा’
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत अस्थाना, उपाध्यक्ष, एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed