{"_id":"5b8e8710867a554846725795","slug":"131536067344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं के लिए जिला अस्पताल में जूझ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं के लिए जिला अस्पताल में जूझ रहे मरीज
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जनसमस्याओं के निवारण के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस बीच राज्यपाल को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एडीएम को दिया। धरना में सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि मूलभूत सुविधा पाने के लिए जनता भटक रही है। जिला अस्पताल में दवा और डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर सकी है। सदर विधायक राजकुमार यादव राजू ने कहा कि मौजूदा समय में जिला अस्पताल में दवाएं नहीं हैं। इस कारण गरीब जनता को इलाज कराने में परेशानी हो रही है। यहां उन्हें बाजार से दवा लिख दी जाती है। आखिर गरीब व्यक्ति महंगी दवा कैसे खरीदे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बनवाए गए सौ शैय्या अस्पताल को भाजपा सरकार चालू नहीं करा पाई है। उन्होंने सरकार के इशारे पर सपा नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भगवा गमछाधारी खुलेआम आतंक फैला रहे हैं। सपा नेताओं ने बारिश से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने, निर्धारित रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति मुहैया कराने, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक आलोक शाक्य, जिला महासचिव सुखवीर सिंह, नृप चौधरी, हरिश्चद्र यादव, सुभाषचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं नजर आया शिवपाल गुट
सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान उतनी भीड़ नजर नहीं आई, जितनी भीड़ के लिए पार्टी जानी जाती है। शिवपाल सिंह समर्थकों ने धरना प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी। इस कारण पार्टी के बड़े चेहरे प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।