फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बकाये को लेकर पालिका प्रशासन सख्त

बकाये को लेकर पालिका प्रशासन सख्त

Thu, 08 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बकाये को लेकर पालिका प्रशासन सख्त
money
एटा। नगर पालिका की दुकानों में काबिज दुकानदारों पर लाखों रुपये के बकाया किराए की वसूली को लेकर पालिका प्रशासन ने कड़ाई करना शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पालिका की दुकानों की सत्यापन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नगर में पालिका ने 860 दुकानों का निर्माण कराया है। विभिन्न इलाकों में बनी दुकानोें की स्थिति को लेकर अब तक पालिका की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आलम यह रहा कि पालिका की दुकानें जिन अवांटियों को दी गईं, उन्होंने दुकानों को अब दूसरे किराएदारों को उठा दिया है। आवंटी पालिका को शासन द्वारा निर्धारित किराया देता है, लेकिन दूसरे किराएदार से मनमाने तरीके से किराए की वसूली करता है।
विज्ञापन


ऐसी दुकानों का सत्यापन अब पालिका ने शुरू कर दिया है। पालिका की टीमें दुकानों पर जाकर मौजूदा हालत के साथ उनके अनुबंध, बकाया किराया और काबिज व्यक्ति की जानकारी जुटाएगी। फिलवक्त पालिका में दुकानों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। प्रभारी अधिशासी अधिकारी और एएसडीएम रामदत्त राम ने बताया कि पालिका की दुकानों का सत्यापन शुरू कराया जा रहा है। इसमें बकायेदारों और काबिज दुकानदारों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें अनियमितता मिलने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफाई ठेका निरस्त होने पर जताई संतुष्टि
नगर पालिका में सफाई कार्य का ठेका निरस्त होने पर सभासदों ने संतुष्टि जताई है। सभासदों ने ईओ से मिलकर खुशी जताई। साथ ही सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। ईओ ने बताया कि नगर में सफाई कार्य में सफाई कर्मचारियों को लगा दिया गया है। एक-एक वार्ड में 12 से 13 कर्मचारियों की तैनाती की गई। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed