फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अजीम की बगावत राजनीति का हिस्सा

अजीम की बगावत राजनीति का हिस्सा

Mon, 20 Nov 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अजीम की बगावत राजनीति का हिस्सा
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में एक शादी समारोह में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का स्वागत किया गया।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव लोकसेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे रामवीर सिंह यादव के पुत्र और एनडी कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग के हैड डा. मनोज यादव की बहन की शादी समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने पद्मावती फिल्म का पूरे देश में हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि जब मैंने फिल्म देखी ही नहीं तो क्या जवाब दूं। उन्होंने कहा कि फिल्म को देखे बिना वह कुछ नहीं कह सकते। फिरोजाबाद में सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई के द्वारा पार्टी से बगावत कर दूसरे दल को समर्र्थन दिए जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यह तो राजनीति है।

इसमें ऐसा चलता रहता है। शादी समारोह के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव पार्टी की नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुमताज वाहिद के चुनाव कार्यालय पर भी गए। यहां उन्होंने चुनाव के संबंध में अब्दुल वाहिद और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि सिर्फ पार्टी का चिन्ह याद रखिए और पार्टी को जिताइए।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विधायक हरिओम यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, वरिष्ठ नेता विजय आर्या, अब्दुल वाहिद, खालिद मन्नान, संजय यादव, अब्दुल सत्तार, शराफत अली, मनोज दीक्षित, गौरव यादव, शोभित अग्रवाल, अनिल यादव व सुनील यादव एडवोकेट आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed