{"_id":"59e2468f4f1c1baf678b5c29","slug":"131508001423-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मकानों से लाखों की चोरी
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सहावर।
सहावर के ग्राम शहबाजपुर में दो मकानों से चोरों ने नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। मामले की जानकारी ग्रामीणों को सुबह को हुईं। लोगों मे चोरी की घटना से आक्रोश था। पुलिस ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। वहीं एटा शहर और देहात में चोरी की घटनाएं हुईं। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सहावर के गांव में मुन्ने हसन के मकान में घुस गए। उनके कमरों में रखे बक्से, अलमारी के ताले चटका दिए। उनके यहां से 38,000 रुपये की नकदी, जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए। गांव के ही पप्पू के यहां भी चोरों ने दीवार में नकब लगा दिया इसके बाद 50,000 की नकदी चोरी कर ली। उनके यहां लगभग 30,000 रुपये के पीतल के बर्तन और कपड़े भी चोरी हो गए। सुबह के समय जब परिवारीजन उठे तो मकान में सामान बिखरा देखा। दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर दी।
एटा के गांव नैनपुर निवासी चंद्रशेखर मकान मे ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। उसी समय अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर घर के अंदर रखी 12 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। देहात क्षेत्र के कुनावली स्थित दुकान से चोर ताला तोड़कर बैटरी, इनवर्टर, कैमरा चोरी कर ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित दुकानदार विनोद निवासी डाक बगलिया ने दर्ज कराई।
विज्ञापन
दो बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पाठक होटल तिराहा से अमित निवासी श्रंगार नगर की तीस सितंबर को और कस्बा अलीगंज से देशराज निवासी अमोगपुर की 13 अक्तूबर को बाइक चोरी करके ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर और अलीगंज में दर्ज कराई है।