फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विकास के नाम पर पर्यावरण की दे रहे बलि

विकास के नाम पर पर्यावरण की दे रहे बलि

Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर पर्यावरण की दे रहे बलि
एटा। विकास के नाम पर जिले में पर्यावरण की बलि की तैयारी है। एटा-अलीगढ़ फोर लेन निर्माण के लिए 4900 से अधिक एवं एटा-कासगंज मार्ग विस्तारीकरण में 2400 से अधिक पेड़ काटने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिले में नब्बे प्रतिशत से अधिक पौधे एवं हरियाली विभिन्न मार्गों के किनारे है। वहीं अब मार्ग विस्तार एवं विकास के नाम पर इन पर कुल्हाड़ी चलने वाली है।
विज्ञापन


एटा-अलीगढ़ चार लेन निर्माण के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग के चार हजार नौ सौ से अधिक पेड़ एवं एटा कासगंज मार्ग के चौड़ीकरण में दो हजार चार सौ से अधिक पेड़ काटने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को पत्र लिखकर एनओसी मांगी है। शासन के प्रस्ताव को अनुमति एवं एनओसी मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले जानकार

विकास एवं विस्तार के नाम पर पेड़ों का कटान खतरनाक संकेत है। पर्यावरण से छेड़छाड़ सृष्टि के लिए आत्मघाती साबित होगा। इसके दुष्परिणाम पीढ़ियों को झेलने होंगे। जिले में नाममात्र का वन्य क्षेत्र पहले से ही चिंता का विषय है।

-ज्ञानेंद्र रावत, पर्यावरणविद

अलीगढ़ एवं कासगंज रोड निर्माण सर्वे में 7300 से अधिक पेड़ कटान की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। निर्माणदायी संस्था ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा है। एनओसी प्रक्रिया में है। जिले में वन्य क्षेत्र मानक के अनुसार नहीं है।
-अखिलेश कश्यप, प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed