{"_id":"594956104f1c1b25178b4594","slug":"131497978384-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की नहीं सुनी स्थानीय अफसरों ने तो आईजी कमिश्नर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की नहीं सुनी स्थानीय अफसरों ने तो आईजी कमिश्नर को घेरा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन तहसील में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे नगला टीका के ग्रामीणों ने बीच रास्ते में आईजी और कमिश्नर को घेर लिया और प्रदर्शन। इन लोगों का कहना था कि उनके गांव की लगातार उपेक्षा की जा रही है। विकास के काम ठप हैं। कमिश्नर के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
जून माह के तीसरे मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में महावन में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां डीएम के समक्ष समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की लंबी लाइन लगी थी कि कमिश्नर के. राममोहन राव और आईजी अशोक मुथा जैन आ पहुंचे।
करीब 20 मिनट लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कमिश्नर और आईजी जैसे ही अपनी गाड़ियों में बैठकर तहसील प्रांगण से निकलने लगे, नगला टीका से आए महिला-पुरुषों ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के सामने बैठ गए। नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अचानक हुए इस घटनाक्रम से डीएम, एसएसपी सहित अन्य अफसर भौचक्के रह गए। भीड़ को हटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण हटने को राजी नहीं हुए। कमिश्नर ने ग्रामीणों से उनकी समस्या पूछी तो बताया कि गांव में जलनिकासी की बड़ी समस्या है। कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
कमिश्नर ने तहसील दिवस के बाद समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर और आईजी का घेराव खत्म किया। अब बुधवार को एसडीएम की नेतृत्व में समस्या का समाधान करने के लिए तहसीलकर्मियों की टीम गांव पहुंचेगी।