{"_id":"684254601ae8e900a700660c","slug":"13-flats-sold-without-noc-housing-development-council-sealed-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का कारनामा: बिना एनओसी बिक्री कर दिए 13 फ्लैट, आवास विकास परिषद ने लगा दी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का कारनामा: बिना एनओसी बिक्री कर दिए 13 फ्लैट, आवास विकास परिषद ने लगा दी सील
Fri, 06 Jun 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:07 AM IST
सार
आवास विकास परिषद ने जिन 13 फ्लैट को सील किया है, वो बिना पूर्णता प्रमाणपत्र और एनओसी के बेचे गए। खरीदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
13 फ्लैट किए सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना पूर्णता प्रमाणपत्र और एनओसी के फ्लैट बेचने पर बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में एक अपार्टमेंट में 13 फ्लैट सील कर दिए। भूतल पर भी ताला जड़ा। सील किए फ्लैट का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय सिकंदरा आवास योजना के सेक्टर-16 में अपार्टमेंट के बिल्डर ने पहले स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण किया था। करीब 39 फ्लैट अतिरिक्त बनाए, जिन्हें सील किया गया। कंपाउंडिंग के बाद सील खुली। सील खुलने के बाद भी पूर्णता प्रमाणपत्र बिल्डर ने परिषद से प्राप्त नहीं किया। अधिशासी अभियंता नवजोत वर्मा ने बताया कि बिना एनओसी फ्लैट बिक्री पर 13 फ्लैट व बेसमेंट सील किए हैं। रिटायर्ड कर्नल जीएम खान ने प्रवर्तन दल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बिना पूर्णता प्रमाणपत्र फ्लैट की बिक्री करना नियमों का उल्लंघन है। खरीदारों के लिए भी यह वित्तीय नुकसान की वजह बन सकता है।
ये भी पढ़ें - UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर
ये भी पढ़ें - UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर
खरीदारों को जारी किए नोटिस
अपार्टमेंट में कई फ्लैट बिना एनओसी के बेच दिए गए। जिनमें खरीदार व उनके किराएदार रहने लगे हैं। इन फ्लैट खरीदारों को आवास विकास परिषद ने नोटिस जारी किए हैं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर फ्लैट स्वामियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: युवक का सिर कुचलकर हत्या...पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्यारोपी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली