फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Exposed prostitution Racket Dirty work in tourist place hotel

UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी

Fri, 06 Jun 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 09:36 AM IST
सार

आगरा के टूरिस्ट प्लेस फतेहपुर सीकरी के एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख कई युवक-युवतियां पीछे के रास्ते से भाग निकले। एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। 

 

विज्ञापन
Agra Police Exposed prostitution Racket Dirty work in tourist place hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुलिस्ता टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के समीप देर शाम उप जिलाधिकारी ने एक होटल में छापा मारा। कई युवक-युवती व संचालक पीछे के रास्ते से भाग निकले। मौके से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर
विज्ञापन



 

अचानक पहुंची उप जिलाधिकारी
उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी बृहस्पतिवार देर शाम सीकरी में पौधरोपण के पश्चात आगरा लौट रही थीं। गुलिस्ता टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित एक होटल में अचानक कार रुकवा कर पहुंच गई। छापे की भनक लगते ही होटल में मौजूद कई युवक-युवती पीछे जंगल के रास्ते भाग निकले। अंदर जाने पर एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें -  UP: गोमांस से तैयार किया जा रहा था ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा था छापा, जांच में हुआ खुलासा


 

पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया
उप जिलाधिकारी ने थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे निरीक्षक क्राइम एवं कस्बा चौकी इंचार्ज युवक-युवती को थाने ले आए। पुलिस ने होटल की डीबीआर रजिस्टर व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

ये भी पढ़ें -  UP: बला की खूबसूरत युवती और ऐसा कारनामा...चेहरे की मासूमियत पर जो गया वो ही जाल में फंसा, जालसाज भी गिरफ्तार


 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर छापा
उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि होटल में अवैध गतिविधियों के संबंध सूचना मिलने पर छापा डाला गया है। पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। थाना पुलिस को सूचित किया गया है। आगे अन्य होटलों में भी छापे डाले जाएंगे।

ये भी पढ़ें -    UP: पुलिस ने जिन दो बदमाशों को मारी गोली, उनमें से एक निकला आशिक...महंगे शौक वाली प्रेमिका के लिए बना अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed