{"_id":"6ad1645c80651e0a5001c60e","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-16-october-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: आज दिल्ली में दिपके लहराएंगे तिरंगा; कई जगह बर्फबारी; UP समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: आज दिल्ली में दिपके लहराएंगे तिरंगा; कई जगह बर्फबारी; UP समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची
Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
Trending Videos
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल)
- फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा फहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। पढ़ें पूरी खबर
'हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो': दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने झंडेवालान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की योजना से पहले गुरुवार आधी रात दिपके ने कहा कि आज रात या कल सुबह, दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए तैयार हैं। हमने पहले 10 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। आपने पूरी दिल्ली बंद कर दी, बसें बंद कर दीं, मेट्रो बंद कर दीं, रेलवे बंद कर दिया, इंटरनेट बंद कर दिया और बैरिकेड्स लगा दिए। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें
सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00 बजे से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। ये भी पढ़ें

मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एसएसआर: विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का फैसला, यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पढ़ें पूरी खबर

धरानीधर विश्वविद्यालय, क्योंझर में जश्न मनाते एबीवीपी के छात्र नेता
- फोटो : एक्स/एबीवीपी/वीडियो ग्रैब
ओडिशा में आठ साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव: 153 कॉलेजों के नतीजे घोषित; उत्कल विश्वविद्यालय में क्यों रुकी गणना?
ओडिशा में आठ साल बाद गुरुवार को छात्र संघ के चुनाव हुए। इस दौरान कुछ जगहों पर तनाव की घटनाएं भी सामने आईं। 153 कॉलेजों के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 346 सरकारी कॉलेजों और 13 विश्वविद्यालयों में मतदान कराया गया। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ये भी पढ़ें पूरी खबर