फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 year old Ayush died, he had no parents lived in his maternal home Police engaged in investigation

UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर

Thu, 05 Jun 2025 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 10:36 AM IST
सार

20 वर्षीय आयुष की  मौत के बाद ननिहाल वाले सदमे में हैं। उसका पिता की जमीन को लेकर ताऊ से विवाद चल रहा था। इस बीच आयुष का शव फंदे पर लटका मिला। मामा ने ताऊ पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
20 year old Ayush died, he had no parents lived in his maternal home Police engaged in investigation
आयुष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बास मोहन सहाय में बुधवार तड़के आयुष (20) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। माता-पिता पहले ही दिवंगत हो चुके थे। वह ननिहाल में रह रहा था। ननिहाल पक्ष ने संपत्ति विवाद में ताऊ के परिवार पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। जलेसर मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर दो बार हंगामा किया। घंटों जाम लगा रहा। एसीपी ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन माने।
विज्ञापन




 

गांव बांस मोहन सहाय निवासी आयुष चाैहान ने इस साल इंटरमीडिएट किया है। वह पेठे की दुकान पर भी काम करता था। मामा दीपक ने बताया कि आयुष की मां मंजू देवी की सात साल पहले और पिता मोहन सिंह की 3 साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। तब से वो गांव बहरामपुर में उनके घर रह रहा था।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना में एक गलती और लग गया लाशों का ढेर...तीन सगी बहनों संग छह बेटियों की मौत, अर्थियां देख फट पड़ा कलेजा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम 6 बजे किसी का फोन आने पर घर से निकल गया। जाते समय कहा था कि रुपये लेने जा रहा हूं। इसके बाद नहीं लौटा। रात तकरीबन 8 बजे मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। रात 12 बजे पुलिस के पास पहुंचकर जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे जानकारी मिली कि आयुष का शव बांस मोहन सहाय में पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका है।

 
विज्ञापन

इस पर बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए। ननिहाल पक्ष ने ताऊ शिुशपाल, उनके बेटे और पत्नी पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। सुबह करीब 8:30 बजे परिजन शव को मुड़ी चाैराहे पर ले आए और पुलिस चाैकी के बाहर रखकर हंगामा कर दिया।

ये भी पढ़ें -  Agra News: हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में प्रांजल, प्रवीन और चेतन दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा


 

मामा रूपम सिंह ने कहा कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया। एक घंटे तक जाम लगाए रखा। जलेसर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। बाद में एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजन फिर हंगामा करने लगे। गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। जलेसर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसीपी ने पहुंचकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक के ताऊ, उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   Agra News: यमुना के गहरे पानी में फंस गईं छह किशोरियां, तड़पती रहीं...जिस तरह गई जान, कांप जाएगा कलेजा


 

जमीन का ताऊ से था विवाद
मामा दीपक ने बताया कि गांव में आयुष के हिस्से में 20 बीघा से अधिक जमीन आ रही थी। हिस्से के लिए ताऊ से काफी समय से विवाद चल रहा था। दो साल में कई बार पंचायत हुई थी। परिजन से समझौता हुआ। आयुष के नाम जमीन भी दर्ज हो गई थी। मगर, परिवार के लोग उसे हिस्सा नहीं देना चाहते थे। आयुष का जन्म ननिहाल में ही हुआ था। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह यहीं रह रहा था। एक साल से काम करने के साथ पढ़ाई भी करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed