{"_id":"5b1abb5d4f1c1bca228b4887","slug":"121528478557-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के भाई का अपहरण, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के भाई का अपहरण, हत्या की जताई आशंका
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
इंदौर में अगवा कर हत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरा से पूर्व प्रधान के भाई को कुछ लोग कार में डालकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए दविश भी दी। मगर सफलता नहीं मिली। पीड़ित पूर्व प्रधान ने भाई का अपरहण कर हत्या किए जाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व प्रधान नरेंद्र पुत्र सरनाम के अनुसार गुरुवार शाम उसका भाई मंदिर पर बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग एक कार में आए और उसके भाई पप्पू का अपहरण करके ले गए। पीड़ित प्रधान ने बताया कि हाथरस के कानऊ निवासी भाई के साढू रामप्रकाश के बेटे भानुप्रताप का प्रेम प्रसंग गांव की ही युवती से चल रहा था। भानु युवती को भगाकर ले गया था। हालांकि रिश्तेदारों के भय के चलते वह युवती को लेकर गांव आ गया। मगर एक सप्ताह पहले वह फिर से दोनों भाग गए। इसको लेकर युवती के परिजन पहले तो युवक के पिता राम प्रकाश को तलाशा। जब रामप्रकाश नहीं मिला तो उसके साढू पप्पू का उपहरण करके ले गए। पूर्व प्रधान ने भाई की हत्या कर देने की आशंका जताई है। पूर्व प्रधान ने सतेंद्र पाल सिंह, कुशल पाल सिंह, सतेंद्र का बेटा, जुगेंद्र उर्फ जग्गा सहित आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि जानकारी मिलने के साथ ही कोतवाली प्रभारी ने कानऊ दविश दी। मगर पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ पाया है।