फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव में हार के बाद ताजनगरी में बसपा ने विधानसभा कमेटियों में किया ये फेरबदल

निकाय चुनाव में हार के बाद ताजनगरी में बसपा ने विधानसभा कमेटियों में किया ये फेरबदल

Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में हार के बाद ताजनगरी में बसपा ने विधानसभा कमेटियों में किया ये फेरबदल
आगरा। बहुजन समाज पार्टी में जोन कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष के बदलाव के बाद अब जिला कमेटी और विधानसभा कमेटियों में फेरबदल किया गया है। विधानसभा कमेटियों में एक नहीं बल्कि दो और चार जिला प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा पर पार्टी ने चार जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष को भी प्रभारी बनाकर समायोजित किया गया है। जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़, प्रताप सिंह बघेल, हेमंत प्रताप सिंह, एसपी कर्दम की सहमति से जिलाध्यक्ष डा. भारतेंदु अरुण ने जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में सोनू बघेल को जिला उपाध्यक्ष, रवींद्र पारस को महासचिव, रामेंद्र शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष और अमजद कुरैशी को जिला सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा कमेटियों को भी पुनर्गठित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा में चार जिला प्रभारी जय प्रकाश भंडारी, रामगोपाल, प्रमोद रैना, धीरज बघेल बनाए हैं। वहीं छावनी विधानसभा में अशोक भारती और सद्दीक अब्बास को जिला प्रभारी बनाया है। दक्षिण विधानसभा में कामरान अहमद प्रभारी होंगे।


एत्मादपुर में सुरेश कुशवाह, फतेहपुर सीकरी में महेंद्र सिंह, ग्रामीण विधानसभा में बच्चू सिंह पांडेय और गजेंद्र खिरवार, फतेहाबाद विधानसभा में प्रहलाद गुर्जर और भीमसेन, खेरागढ़ विधानसभा में जगमोहन सिंह, परीक्षित बघेल, राजेश मौर्या, बाह विधानसभा में राजेंद्र सिंह, माने गुर्जर जिला प्रभारी होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष
उत्तर महेश मास्टर धर्मेंद्र सिकरवार गुलाम रसूल
दक्षिण प्रमोद कैन नरेश थनवार जावेद खान
छावनी शिव सिंह लक्ष्मेंद्र सिंह रामू प्रजापति
एत्मादपुर सुमित सैन श्रीचंद्र रामवीर गोला
ग्रामीण मानवेंद्र सिंह चेतराम वर्मा राजकुमार
फतेहाबाद धर्मवीर अरनौटिया ओमीचंद्र धर्मेंद्र सिंह
खेरागढ़ खमान सिंह सोबरन सिंह श्रीकृष्ण शर्मा
बाह रामप्रकाश चित्तौड़ अरविंद पांडेय कल्याण सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी जितेंद्र सिंह जयपाल सिंह रवि बघेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed