{"_id":"6094b489c8230824ce7f142a","slug":"12-special-trains-canceled-including-agra-fort-ajmer-superfast-due-to-shortage-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट समेत 12 स्पेशल ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट समेत 12 स्पेशल ट्रेनें निरस्त
Fri, 07 May 2021 09:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 May 2021 09:01 AM IST
सार
कोरोना संकट काल में स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की कमी के चलते रेलवे ने आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल समेत 12 स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। ट्रेनों का निरस्तीकरण छह मई से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन ( सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतिदिन संचालित होने वाली गाड़ी संख्या (02923/02924) आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को छह मई से निरस्त कर दिया गया। इस कारण 150 से ज्यादा यात्रियों को अपने रिजर्वेशन निरस्त कराने पड़े। नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी स्पेशल नौ मई से, चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन राजधानी 14 मई से, निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल 12 से, चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन 15 से 29 मई तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल-निजामुद्दीन राजधानी आठ से, निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल 9 मई से, निजामु्ददीन-चेन्नई 17 से 31 मई तक निरस्त रहेगी। नांदेड़ जम्मू तवी स्पेशल सात से 28 मई तक, जम्मू तवी नांदेड़ नौ मई से 30 मई तक, देहरादून कोटा नौ मई से तो कोटा देहरादून 10 से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा प्रतिदिन चलने वाली डॉ.आंबेडकर नगर- श्री वैष्णोधाम मालवा एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह वैष्णोधाम से चलने वाली यह ट्रेन 9 मई से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस -निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार व शनिवार को चलेगी। निजामुद्दीन शिवाजी टर्मिनस राजधानी प्रत्येक बुधवार व रविवार को चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन