{"_id":"5bf5941fbdec22696720efe3","slug":"11542820895-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाया
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम श्रीनगला में एक महिला का उसके पति ने हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्रीनगला निवासी नन्हीं देवी पत्नी राजू की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या किए जाने का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जब ग्रामीणों को महिला की मौत की खबर हुई तो लोगों ने महिला के मायके एटा देहात क्षेत्र के ग्राम मिलावटी उसके पिता रामखिलाड़ी को सूचना दे दी। पुत्री की हत्या किए जाने की खबर सुनकर वह श्रीनगला पहुंच गए। बेटी का शव देखकर मायके पक्ष के लोग चीत्कार कर उठे। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ रवींद्र वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2013 में राजू से की थी। उसके बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को पति राजू के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।