{"_id":"59fcae054f1c1bd1538babd1","slug":"11509731845-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार कर्मचारी कराएंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार कर्मचारी कराएंगे निकाय चुनाव
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ कार्मिकों की ड्यूटी निकलना शुक्रवार को शुरू हो गई। विभागाध्यक्ष चार नवंबर को विकास भवन से ड्यूटी पत्र को प्राप्त करेंगे। पांच को उपलब्ध कराने के साथ छह इन्हें प्राप्त कराने की प्रति जमा कराएंगे।
नगर निकाय चुनाव को जिले के 250 विभागों के 3985 के करीब कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है। शुक्रवार शाम को ड्यूटी का रेंडमाइजेशन करने के साथ ड्यूटी पत्रों के निकालने का क्रम विकास भवन स्थित एनआईसी में ही शुरू हो गया।
सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में कार्मिकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी पत्र सभी खंड शिक्षाधिकारी, नगर शिक्षाधिकारी के साथ अन्य विभागाध्यक्ष चार नवंबर को प्राप्त करें। पांच को कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के साथ छह को पावती का पत्र विभागाध्यक्ष उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को नगर निगम में तैनात होने वाले कर्मचारियों में पीठासीन अधिकारियों को सुबह नौ बजे से एक बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।
जिले की तीन नगर पालिका एवं तीन पंचायतों में मतपत्र से होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए इनका प्रशिक्षण दस नवंबर को सुबह नौ बजे से एक बजे तक होगा। प्रशिक्षण के लिए तैनात किए सभी मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण छह नवंबर को विकास भवन के सभागार में अपराह्न दो बजे से होगा। कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अशोक कुमार के निर्देशन में संचालित होगा।