{"_id":"59b421474f1c1beb7f8b56fb","slug":"11504977223-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का शव तीन दिन बाद खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का शव तीन दिन बाद खेत में मिला
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीन दिन पहले खेत पर लगी बुर्जी से भूसा लेने जातेे वक्त लापता हुई महिला का शव ज्वार के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने अपनी भाभी समेत दो लोगों पर हत्या का शक जताया है।
गौरतलब है कि थाना रिजोर के गांव रजकोट निवासी राजश्री (40) पत्नी राधेश्याम 7 सितंबर को खेत पर लगी बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने के लिए गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खेतों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। शनिवार दोपहर को ज्वार के खेत में लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने के लिए महिला के शरीर के चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया है। मृतका के पति घनश्याम ने पत्नी की हत्या की आशंका अपनी भाभी रेखा समेत दो लोगों पर जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी रिजोर ने बताया कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अखिलेश चौरासिया और सीओ अशेाक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।