फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लालपुर में पथराव, बोतलें फिंकी, पांच घायल

लालपुर में पथराव, बोतलें फिंकी, पांच घायल

Fri, 09 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
लालपुर में पथराव, बोतलें फिंकी, पांच घायल
टीडी कालेज चौराहे पर छात्रों में मारपीट होने के बाद उन्हे दौड़ाते चौक ी प्रभारी पंकज अंबष्ट।
फिरोजाबाद। लालपुर रोड स्थित बीयर के ठेके के समीप दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव के बाद दोनों ओर से बोतल फिंकाई हुई। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुर रोड स्थित बीयर के ठेके के समीप पेशाब करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों से पथराव और बोतल फिंकाई की गई। मारपीट और पथराव में रवि पुत्र हंसराज, प्रदीप पुत्र हंसराज निवासी रसूलपुर आसफाबाद, प्रदीप और रूपेश निवासी एलानी नगर थाना रसूलपुर और राधेश्याम पुत्र प्रेम सिंह निवासी लालपुर घायल हो गए। सूचना पर रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदीप और रूपेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल रसूलपुर का कहना है कि बीयर के ठेके के समीप पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed