{"_id":"5ccb2abdbdec220700632ba3","slug":"111556818621-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से टकराई कार, सभासद के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर से टकराई कार, सभासद के पुत्र की मौत
विज्ञापन
लोडर से टकराई कार, सभासद के पुत्र की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटा रोड पर लोडर और कार की भिड़ंत में सभासद पुत्र की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेवर के मोहल्ला चमनगंज निवासी कासिम सिद्दीकी पुत्र समीउद्दीन इंडिका कार से साथियों साथ मोहल्ले के ही सज्जाद हुसैन उर्फ नरेश सिद्दीकी की पुत्री शिफा की शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार की रात सभी लोग सराय अगहत (एटा) से लौट रहे थे।
जब कार मोटा रोड पर गांव नगला परम के पास पहुंची तभी एक लोडर से टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय कासिम सिद्दीकी, आसिफ पुत्र निजामुद्दीन, खैरुद्दीन पुत्र समीम, कासिम सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन, साजिद पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला चमनगंज तथा गोपाल पुत्र बृजेश दुबे निवासी महाजनान, ऋतिक पुत्र महेंद्र निवासी जलालपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, हादसे के दौरान छोटा हाथी का चालक मोनू पुत्र मनीष निवासी अठलकड़ा भी घायल हो गया।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बेवर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गंभीर स्थिति में गोपाल पुत्र बृजेश दुबे, मोनू पुत्र मनीष को आगरा रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। कासिम सिद्दीकी पुत्र समीउद्दीन ने सैफई जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक कासिम की मां सितारा बेगम नगर पंचायत में सभासद हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन माह बाद कासिम की शादी होने वाली थी। घर में मातम पसर गया है।