{"_id":"5bd5f2a5bdec2269ac7ee725","slug":"111540747941-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पति की हादसे में हुई मौत के बाद महिला के देवर ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी रचाने से इंकार करते हुए धमकी दे डाली। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर रिजोर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिलुआ थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद उसके देवर ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद देवर महिला के साथ संबंध बनाने लगा। महिला का आरोप है कि उसने जब शादी की बात कही तो वह पीछे हटने लगा।
उसने जब शादी का करने का दबाव बनाया तो देवर उसे धमकी देने लगा। इस पर महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर थाना रिजोर में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना रिजोर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।