{"_id":"5b4b878c4f1c1b41748b4e77","slug":"111531676556-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बोला, मैंने जीती अ धकार की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बोला, मैंने जीती अ धकार की जंग
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दूल्हा बने युवक संजय जाटव के चेहरे पर बारात चढ़ने पर विजयी मुस्कान का भाव था। वह काफी उत्साहित था। बारात के दौरान पत्रकारों से बातचीत में संजय ने कहा कि उसने अधिकार की जंग लड़ी है। उसने कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। वह स्वतंत्र हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। उसने जिला प्रशासन का भी शुक्रिया जताया। उसने कहा कि प्रशासन ने सहयोग किया है और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संजय बार बार बारात के दौरान अपनी खुशी जाहिर कर रहा था। उसने कई बार अपने साथियों और बारातियों के साथ विक्ट्री का चिह्न बनाते हुए फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली।
सेहरा लगाना भूला संजय
कासगंज। बारात निजामपुर पहुंची तो संजय बग्गी पर सवार हो गया। विलंब होने के कारण वह जल्दी में था। ऐसी स्थिति में संजय सिर पर सेहरा लगाना भूल गया और नोटों की माला भी गले में नहीं थी। काफी दूर तक बारात चढ़ने के बाद उसे सेहरा न होने का ख्याल आया। इसके बाद तिराहे से पहले संजय को सेहरा लगाकर नोटों की माला भी पहनाई गई।