{"_id":"5b05a3a64f1c1b02448b5141","slug":"111527096230-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय को बचाने में नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय को बचाने में नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत
Updated Wed, 23 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। गैस सिलिंडर भराने करीमगंज गांव जा रहे युवकों की बाइक नीलगाय के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथी को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर भगौली निवासी महेंद्र सिंह का 21 वर्षीय पुत्र रामपाल बुधवार सुबह अपनी मौसी के बेटे राजा निवासी मोहल्ला अग्रवाल सदर कोतवाली के साथ बाइक से गांव करीमगंज गैस सिलिंडर भराने जा रहा था।
करीब 10 बजे जब वह गांव सैदपुर के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक जसरऊ पुलिया से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रामपाल की मौत हो गई। गंभीर हालत में राजा को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।