फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र पर रखे जाएंगे पालना

जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र पर रखे जाएंगे पालना

Thu, 17 May 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र पर रखे जाएंगे  पालना
फिरोजाबाद। पालना योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी और पीएचसी) और जिला महिला अस्पताल के गेट पर पालना रखा जाएगा। इधर-उधर पड़ा मिला कोई बच्चा या फिर कोई मां या बाप बच्चे को पालने में असमर्थ होंगे, वे बच्चे को इसमें लिटाकर जा सकेंगे। उनसे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


इस पालने में बच्चा लेटते ही घंटी बजने लगेगी। तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नवजात की निगरानी करने लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग बच्चे की परवरिश करेगा। बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्चे को शिशु गृह भेज दिया जाएगा या फिर प्रक्रिया के तहत जरूरतमंदों को बच्चा गोद दिया जाएगा। यह योजना बाल संरक्षण अधिनियम के तहत शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में अक्सर कूड़े के ढेर या सुनसान जगह पर बच्चे मिलते हैं। तमाम कारणों से परिजन जन्म के तुरंत बाद ही नवजात को इधर-उधर छोड़कर चले जाते हैं। जिस समय बच्चे को मां की परवरिश की आवश्यकता होती है, उस समय नवजात कूड़े के ढ़ेर पर पढ़ा होने से मौत हो जाती है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह कार्य योजना को तैयार की है। इसमें अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed