{"_id":"5a61de6f4f1c1b7b268b540f","slug":"111516363375-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने वाले तीन दबोचे
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण ने चौराहे पर गुंडागर्दी कर दहशत फैला रहे स्कार्पियो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने पकड़े गये युवकों का चालान कर उनके कब्जे से बरामद एक लाइसेंसी पिस्टल और स्कॉर्पियो कार सीज कर दी है।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब एसपी ग्रामीण को मैनपुरी चौराहे पर एक स्कॉर्पियो सवार तीन युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए फायरिंग करते मिले। एसपी ग्रामीण ने स्कार्पियो सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम प्रवेश पुत्र सुरजन यादव निवासी मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद, रवी कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मधीपुरकलां एका और राहुल पुत्र इंद्रपाल निवासी वाछेमई थाना सिरसागंज बताया है। पुलिस ने प्रवेश के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। जो जम्मू कश्मीर निवासी बेबी पत्नी प्रवेंद्र के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में प्रवेश ने बताया कि बंदूक उसकी भाभी की है। उसका भाई जम्मू में नौकरी करता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि किसी को खुली छूट नहीं दी जाएगी। असमाजिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।