फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिंथेटिक दूध से बना ढाई क्विंटल पनीर पकड़ा

सिंथेटिक दूध से बना ढाई क्विंटल पनीर पकड़ा

Fri, 03 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक दूध से बना ढाई क्विंटल पनीर पकड़ा
सिंथैटिक दूध से तैयार पनीर को दिखाते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी व एसडीएम शिकोहाबाद केएस वर्मा।
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद।
विज्ञापन

सहालग में बढ़ती डिमांड को देखते हुए नकली पनीर देहात क्षेत्रों में तैयार हो रहा है। पड़ोसी जिलों से भी सिंथेटिक दूध और पाउडर से बना पनीर सप्लाई होता था। गुरुवार को सुबह तहसीलदार ने सिंथेटिक पनीर से भरी एक बोलेरो को पकड़ लिया। एसडीएम और खाद्य पूर्ति अधिकारी ने पनीर का नमूना लेकर ढाई कुंतल पनीर को नष्ट कराया।

दूध की कमी और दुग्ध उत्पादों की मांग से बाजार में सिंथेटिक दूध और पाउडर से तैयार पनीर भारी मात्रा में खपाया जा रहा है। 165 रुपये किलो में खरीदकर नगर के दुकानदारों द्वारा इसे दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था। स्टेशन रोड से तहसीलदार दीपक कुमार ने लोडर बोलेरो को पकड़ लिया। वाहन को तहसील परिसर लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर खाद्य जिला पूर्ति अधिकारी वीएस कुशवाहा, खाद्य पूर्ति निरीक्षक रविभान सिंह और खाद्य पूर्ति निरीक्षक जसराना अनिल कुमार ने पनीर की जांच की और सैपल लेकर जांच को भेज दिया। इसके बाद बरामद लगभग ढाई क्विंटल पनीर को एसडीएम केएस वर्मा के निर्देशन में नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो के साथ पकड़े गए युवक यशपाल सिंह निवासी धनौला थाना निबौरा फतेहाबाद आगरा ने बताया कि ग्रामीण अंचल से दूध खरीदकर पनीर तैयार करते हैं और फिर उसे आसपास जिले की मंडियों में सप्लाई की जाती है।

शादी-पार्टी में अगर पनीर से बना कोई आइटम न हो तो लोग उसे अच्छी दावत नहीं मानते। इसी के चलते शादी विवाह में पनीर की अच्छी खासी मांग रहती है। इसी का फायदा उठाकर नकली दूध और पनीर की सप्लाई दावतों में की जाती है।


नकली पनीर एवं मावा फतेहाबाद, एटा जिले के अलावा सिरसागंज क्षेत्र के गांवों में तैयार हो रहा है। एक व्यक्ति एक ही दिन में एक क्विंटल पनीर एवं मावा की सप्लाई करता है, जबकि दूध की खपत इतनी नहीं है। शादी समारोह में 15 से 25 किलो पनीर प्रयोग में लाया जाता है। ऐसे में पनीर पाउडर से तैयार किया जाता है। इसी तरह नकली दूध की सप्लाई जिले में बडे़ स्तर पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed