फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिरोजाबाद नगर निगम के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

फिरोजाबाद नगर निगम के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद नगर निगम के वार्डों की आरक्षण सूची जारी
election commission india
फिरोजाबाद। शासन ने नगर पालिका एवं पंचायतों के बाद शनिवार को फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी। 70 वार्डों में 44 आरक्षित श्रेणी में रखे हैं जबकि 26 अनारक्षित रहेंगे। सात दिन में आपत्ति लेने के बाद वार्डों के आरक्षण की सूची फाइनल होगी।
विज्ञापन


इसी के साथ शासन नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष की आरक्षण सूची शीघ्र ही जारी करेगा। 70 वार्डों में चार अनुसूचित जाति महिला, छह अनुसूचित जाति, छह पिछड़ा वर्ग महिला व 12 वार्ड पिछड़ा वर्ग तथा 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। सभी वर्गों की महिलाओं को जोड़ें तो फिर निगम में 24 वार्ड महिलाओं के लिए रखे गए हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है।
विज्ञापन


अनारक्षित वार्ड इस प्रकार हैं

वार्ड नंबर 14 डाकबंगला, वार्ड 15 दखल, वार्ड 16 हनुमान गढ़, वार्ड 17 सत्यगर, वार्ड 20 इंद्रपुरी, वार्ड 23 पुरानी मंडी, वार्ड 25 ढोलपुरा, वार्ड 26 तिलक नगर, वार्ड 27 पैमेश्वर गेट, वार्ड 28 हिमायूंपुर द्वितीय, वार्ड 30 नीबू वाला बाग, वार्ड 32 हिमायूंपुर प्रथम, वार्ड 35 नगला भाऊ, वार्ड 37 आर्यनगर, वार्ड 38 रहना, वार्ड 40 नंदराम चौक, वार्ड 41 गांधीनगर, वार्ड 43 नई बस्ती, वार्ड 47 दुर्गेश नगर, वार्ड 49 हनुमान गंज, वार्ड 50 नया रसूलपुर, वार्ड 57 नगला बरी, वार्ड 65 मररूरगंज, वार्ड 67 हाजीपुरा, वार्ड 69 राहीनगर, वार्ड 70 शीतल खां।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड संख्या एक सैलई, वार्ड दो विजय नगर, वार्ड तीन जगदंबा नगर, वार्ड चार भीमनगर शामिल हैं।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड संख्या पांच सरजीवन नगर, वार्ड संख्या छह आजाद नगर, वार्ड संख्या सात करबला, वार्ड संख्या आठ टापाकलां, वार्ड संख्या नौ बोधाश्रम, वार्ड संख्या दस नगला करन सिंह ,वार्ड संख्या 11 न्यू रामगढ़, वार्ड संख्या 12 ककरऊ।

पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड संख्या 21 लालपुर, वार्ड संख्या 22 आसफा बाद, वार्ड संख्या 29 टापाखुर्द, वार्ड संख्या 36 नगला पचिया, वार्ड संख्या 60 मक्का कालोनी, वार्ड संख्या 64 मोहल्ला हुसैनी शामिल हैं।

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड संख्या 18 बासठ, वार्ड संख्या 19 संतनगर, वार्ड संख्या 24 किशन नगर, वार्ड संख्या 34 ठारपूठा, वार्ड 45 नगला बिश्नू, वार्ड 52 दीदामई, वार्ड संख्या 54 चिश्ती नगर, वार्ड संख्या 55 ताड़ों वाली बगिया, वार्ड 56 उर्दूनगर, वार्ड संख्या 59 कश्मीरी गेट, वार्ड संख्या 66 तीस फुटा एवं वार्ड संख्या 68 गालिबनगर शामिल हैं।


महिला के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड संख्या 13 सरस्वतीनगर, वार्ड संख्या 31 महावीर नगर, वार्ड संख्या 33 जैननगर, वार्ड संख्या 39 जोशियान, वार्ड संख्या 42 रामनगर, वार्ड संख्या 44 सुहागनगर, वार्ड संख्या 46 मोहल्ला टीला, वार्ड संख्या 48 लेबर कालोनी, वार्ड संख्या 51 कटरा सुनारान, वार्ड संख्या 53 बगिया, वार्ड 58 हबीबगंज, वार्ड संख्या 61 रामगढ़, वार्ड संख्या 62 नगला गूलरिया, वार्ड संख्या 63 छपरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed