फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षक भर्ती में नहीं मिले 60 शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन

शिक्षक भर्ती में नहीं मिले 60 शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन

Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती में नहीं मिले 60 शिक्षकों के आनलाइन  सत्यापन
फिरोजाबाद। 68 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन नहीं मिल रहे हैं। जो शिक्षक एवं विभाग के लिए चिंता का विषय है। जिले में ऐसे शिक्षकों की संख्या दो, चार नहीं बल्कि 60 है। आनलाइन सत्यापन न हो पाने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने वेतन देने से इंकार कर दिया है। न ही शासन से सत्यापन आ रहे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 68 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिले में करीब 450 पदों पर नियुक्तियां की गईं थीं। शासन स्तर से सत्यापन में देरी होने के कारण आनलाइन सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिन शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन मिलने लगे, उनका वेतन देने के आदेश जारी कर दिए। करीब 60 शिक्षक ऐसे हैं, जिनका आनलाइन सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कई शिक्षकों के अंकों में अंतर है या फिर आनलाइन रिकार्ड नहीं मिल पा रहा है। फर्जीवाड़े निकलने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग अपने स्तर से बिना सत्यापन के वेतन देने में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। वेतन न मिलने से शिक्षक चिंतित है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग भी सत्यापन न होने के कारण असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि कई शिक्षक का आनलाइन सत्यापन नहीं मिल रहा है। उनका ऑफ लाइन ही सत्यापन मंगाया गया है। उसी के अनुसार वेतन जारी किया जाएगा। जिन शिक्षकों का आनलाइन सत्यापन सही पाया जाएगा उनका वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed