{"_id":"5bf8429fbdec2241ce725f48","slug":"101542996639-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीपार्क चौराहे पर पुलिस की गांधीगीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीपार्क चौराहे पर पुलिस की गांधीगीरी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत नियमों का पालन कराने को आम आदमी को जागरूक करने को पुलिस ने गांधीपार्क के चौराहे पर गांधीगीरी की। नगर विधायक मनीष असीजा के साथ एसपी देहात महेंद्र सिंह हेलमेट नहीं लगाने वालों को फूल थमाते दिखाई दिए। फूल थमाने के साथ हेलमेट लगाने की सलाह दी।
शुक्रवार को पुलिस ने गांधीगीरी अभियान चलाया। गांधीपार्क चौराहे पर नगर विधायक मनीष असीजा ने इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बाइकों पर बिना हेलमेट और कार में बिना सीटवेल्ट लगाने वालों को फूल दिए। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने युवाओं को समझाया भी कि हेलमेट को लगाना जीवन के लिए क्यों जरूरी है।
गांधीगीरी करने में इन सभी के साथ सीओ सिटी संजय वर्मा,यातायात प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय, एसएचओ दक्षिण लोकेंद्र सिंह, उत्तर रवींद्र दुवे के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान एवं महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय दिखाई दीं। करीब दो घंटे अभियान के दौरान काफी ही संख्या में लोगों को फूल थमाए गए। उन्होंने कहा फूल लेने के बाद कई युवा शर्मिंदा हो गए।