{"_id":"5bbba3ce867a5528465086c7","slug":"101539023822-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजों से तार जुड़े होने पर सिपाही को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाजों से तार जुड़े होने पर सिपाही को किया लाइन हाजिर
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाने में तैनात एक सिपाही को सट्टेबाजों से तार जुड़े होने के कारण निलंबित किया गया है। सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहले ही मामला दर्ज हो चुका है। सिपाही का सट्टेबाजों से बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की जांच पड़ताल भी हो रही है।
सिपाही रवि चाहर सहावर थाने में तैनात हैं। सिपाही का सट्टेबाजों से बातचीत करते हुए ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह सट्टा कराने के संबंध में बातचीत कर रहा है। लेनदेन की बातें भी वीडियो में की गईं हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सहावर के थाना प्रभारी को रविवार को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
मामला दर्ज हो जाने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच पड़ताल की जा रही है और किन किन पुलिसकर्मियों के तार सट्टेबाजों से जुड़े हैं इसकी सूचनाएं भी गोपनीय तरीके से एकत्रित की जा रहीं हैं।