{"_id":"5b2163de4f1c1b614d8b628f","slug":"101528914909-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर लगे वाहनों पर शिकंजा कसेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर लगे वाहनों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्राइवेट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ पुलिस शीघ्र ही सघन अभियान चलाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त ही कार्रवाई होगी। एसएसपी राहुल यादवेंदु ने जिले के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
एसएसपी के समक्ष व्यापारियों ने समस्या रखी कि कई अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों पर हूटर आदि लगाकर रौब झाड़ते हैं। एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से ऐसा अभियान पहले भी चलाया जा रहा था और इसे शीघ्र ही प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
वहीं पुलिस लाइन में एसएसपी की अध्यक्षता में हुई व्यापारी सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर आयोजित गोष्ठी में समस्याओं पर मंथन किया गया। व्यापारियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। एसएसपी ने समस्याओं को सुना और निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी ने सर्विस रोड पर लगने वाले जाम को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इससे बैंक आदि में जाने वाले व्यापारियों को दिक्कत होती है। व्यापारी नेता बीएस गुप्ता ने कहा कि बाजारों में जो पिकेट लगाई जा रही है। उसको अनवरत लगाया जाए। मक्खनपुर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत बजाज ने मक्खनपुर में सोलर लाइट की बैटरी चोरी होने का मामला रखा। बाजारों में ई रिक्शा के अनाधिकृत प्रवेश से लगने वाले जाम की समस्या को रखा गया। सोमदत्त गुप्ता ने बाजार में लगने वाले जाम जैसे चंद्रवार गेट एवं बाजारों की समस्या का हल कराएं। बीएस गुप्ता ने भी समस्याएं रखीं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह,ग्रामीण महेंद्र सिंह, व्यापारी नेता संजय गुप्ता,आसिम खान, विनोद माहेश्वरी, रीतेश अग्रवाल,अखिलेश गुप्ता, किशोर गुप्ता व अंबेश शर्मा,मोहम्मद नासिर,बलवीर सिंह कुशवाह सहित ही काफी व्यापारी शामिल थे।