{"_id":"5a37fab84f1c1bce408bdd8c","slug":"101513618104-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएसआई की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएसआई की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीमार बच्चे का इलाज कराने को छुट्टी मांगने वाले सिपाही को टीएसआई की अभद्रता वाली शिकायत पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। हालांकि एसएसपी ने सिपाही के बच्चे के इलाज के लिए दस दिन की अनुमति दे दी है।
यातायात पुलिस के सिपाही रामनरेश को बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। टीएसआई ने एसएसपी से सिपाही के अभद्रता करने वाली शिकायत कर दी। जिस पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
हालांकि बाद में एसएसपी ने सिपाही को बच्चे का इलाज कराने के लिए दस दिन की अनुमति दी है। सिपाही ने बताया कि उसका तीन माह का बच्चा है। जिसे निमोनिया हो गया है। उसने बताया कि उसके घर पर केवल उसकी नेत्रहीन मां है। ऐसे में उसने टीएसआई से एक दिन की छुट्टी मांगी थी। पीड़ित सिपाही ने एसएसपी के सामने पहुंचकर बताया कि उसने टीएसआई के साथ कोई अभद्रता नहीं की। इसके बाद भी उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
टीएसआई कर चुके हैं सिपाही से मारपीट
हाल ही में सिपाही और टीएसआई के बीच निकली दरार की बात से पहले भी यातायात विभाग में झगड़े की घटना हुई है। रोडवेज बस स्टैंड पर एक तत्कालीन टीएसआई ने ड्यूटी को लेकर सिपाही को तमाचा मारा था।