{"_id":"59d3bf9a4f1c1bc1538b5925","slug":"101507049370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़नी है ट्रेन तो आना पड़ेगा प्लेट नंबर दो पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़नी है ट्रेन तो आना पड़ेगा प्लेट नंबर दो पर
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जंक्शन पर आमान परिवर्तन के बाद रेलवे के ट्रैक के निर्माण कार्य में लापरवाही बनी हुई है। एक नंबर प्लेट फार्म के ट्रैक का कार्य एक साल बाद भी अधूरा है, इससे इस ट्रैक पर अभी भी गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में यात्रियों के सामने भी दिक्कतें रहती हैं।
कासगंज में आमान परिवर्तन के समय नए प्लेट फार्म बनाए गए। सबसे अंत में बरेली लाइन का आमान परिवर्तन हुआ। इस दौरान प्लेटफार्म एक की पटरियां भी बिछाई गई। इस मार्ग पर ट्रेन का संचालन शुरू हुए करीब एक साल का समय हो चुका है, लेकिन प्लेटफार्म एक पर बिछाई गई पटरियों का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया। इस पटरी के इंटर लाकिंग पैनल, सिग्नल सहित कई अन्य कार्य आज भी अधूरे हैं। इन कार्यों को पूरा करने में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे इस प्लेट फार्म से आमान परिवर्तन के बाद से न तो कोई ट्रेन आकर ही रुकी है और न हीं किसी ट्रेन का संचालन ही किया गया है। इसी तरह डॉक लाइन वन ए व वन बी का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ, जिससे डॉक लाइन पर ट्रेनें भी खड़ी नहीं हो पा रही। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्ग व विकलांग यात्रियों को भुगतना होता है। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य प्लेट फार्म पर जाने के लिए ओवर ब्रिज पार कर जाना होता है। ओवरब्रिज पर रेम का निर्माण नहीं है। सीढ़ियों के सहारे ही उन्हें ओवरब्रिज पार करना होता है।
जान जोखिम में डाल कर पहुंचते है दूसरे प्लेट फार्म
कासगंज। काफी संख्या में यात्रियों को अन्य प्लेट फार्म पर जाने के लिए रेल पटरियों को पार करके जाते हैं। लोगों की इस समस्या को रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं है। रेल प्रशासन की उदासीनता कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा प्लेट फार्म एक पर ट्रेन का संचालन शुरू न कराने से यात्रियों को काफी दिक्तें होती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस प्लेट फार्म से ट्रेन का संचालन शुरू करना चाहिए: ललित बिड़ला यात्री
उन्हें सही ढंग से दिखाई तक नहीं देता। सीढ़ियां चढ़कर दूसरे प्लेट फार्म तक पहुंचना काफी दिक्कतों भरा रहता है। बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा का रेलवे को ध्यान रखना चाहिए: कन्हई यात्री
वह पैर से विकलांग है। ओवरब्रिज पार करके जाना काफी दिक्कतों भरा हो जाता है। रेलवे ने ओवरब्रिज पर रैंप पथ का निर्माण भी नहीं कराया है, जिससे विकलांग अपनी ट्राई साइकिल आदि को लेकर जा सके-रेखा यात्री
ट्रेक पर इंटर लाकिंग का कार्य चल रहा है। जिससे ट्रेक पर ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा
राजेंद्र सिंह जनसंपर्क अधिकारी रेलवे