फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 footballers of the district selected for divisional trials

Agra News: 10 फुटबॉलर मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित

Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
10 footballers of the district selected for divisional trials
फोटो22स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते ​खिलाड़ी ।स्रोत-विभाग
कासगंज। खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सब-जूनियर बालक वर्ग फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए कर लिया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेल प्रतिभाओंं को निखारने के लिए विभिन्न खेलों के प्रदेश प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इससे पहले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली मंडलीय टीमों का चयन किया जाता है। वहीं, जिला स्तर चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेते हैं। शुक्रवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान अगम्य परमार, मो. हाजिक, मो. आसिफ, वत्सल शर्मा, रोहित, करन, ललित, प्रांजल, कौशल (प्रथम), कौशल (द्वितीय) का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। इसमें चयन के बाद प्रदेशीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता 31 अगस्त से 7 सितंबर तक पीलीभीत में आयोजित होगी। इस दौरान ब्रजेश कुमार यादव, मोहम्मद इमरान, शिल्पी, राजकुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed