फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   written examination of the police recruitment on someone else's roll number

किसी दूसरे के रोलनंबर पर दे दी पुलिस की लिखित परीक्षा, ऐसे पकड़ में आया मामला

Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
written examination  of the police recruitment on someone else's roll number

पुलिस में भर्ती होने के लिए किसी दूसरे के रोलनंबर पर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ताल के बाद परीक्षा देने वाले और असली आवेदक दोनों की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन


परीक्षा देने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के सभी तथ्यों की जांच कर रही है। दो अक्तूबर को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई है। इसके लिए पुलिस विभाग ने मिनी सचिवालय सोलन और सत्संग मैदान सोलन में परीक्षा केंद्र बनाए थे। 
विज्ञापन


इन दोनों परीक्षा केंद्रों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। इसके बावजूद आरोपी कौशल कुमार केंद्र में पहुंचकर परीक्षा दे गया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में गलत आवेदक परीक्षा दे गया था। प्रश्नपत्रों की जांच के दौरान इसका खुलासा हो गया है। आवेदक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

written examination  of the police recruitment on someone else's roll number

पुलिस ने बाद में प्रश्नपत्रों के मिलान और लिखावट समेत अन्य साक्ष्यों से उसकी पहचान की। सत्संग भवन आंजी के परीक्षा केंद्र में रोलनंबर 119335 रविकांत को जारी किया गया था।  जबकि, उसकी जगह कौशल कुमार परीक्षा देने पहुंच गया। पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल से आरोपी के गलत रोलनंबर परीक्षा देने का खुलासा कर लिया।  

एसपी मोहित चावला ने बताया कि परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने हर पहलू पर आवेदकों की जांच की है। यही वजह है जो दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले आवेदक का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed