Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather patterns in Himachal: A layer of ice forms on Kamrunag Lake, fog blankets the plains

हिमाचल मौसम: कमरूनाग झील पर जमी बर्फ की परत, मैदानों में कोहरे का पहरा, जानें प्रदेश में कब बरसेंगे बादल

Sat, 28 Nov 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 06:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जहां ठंड से पानी जमने लगा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है और सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। 

विज्ञापन
Weather patterns in Himachal: A layer of ice forms on Kamrunag Lake, fog blankets the plains
बर्फ देखने के लिए राेहतांग में उमड़े सैलानी, बिलासपुर में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां ठंड से पानी जमने लगा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है और सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के साथ बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील धीरे-धीरे जमने लगी है। झील के किनारों पर पानी की सतह पर बर्फ की पतली परत दिखाई दे रही है। मौसम केंद्र शिमला ने 28 नवंबर को बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति एक दिसंबर तक बनी रहने की संभावना है। शिमला में आज धूप खिली हुई है।

विज्ञापन

Trending Videos

सचे पास मार्ग को आगामी आदेशों तक किया बंद
उधर, तापमान में लगातार गिरावट और सड़क पर बर्फ जमने की आशंका के चलते प्रशासन ने सचे पास मार्ग को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही मंडी जिले की बल्हघाटी में घनी धुंध का प्रकोप बढ़ गया है। सुंदरनगर से गुटकर तक सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक कोहरे की चादर छाई रहती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को बिलासपुर जिले में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा और आसपास के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। इसी तरह मंडी जिले की बल्ह घाटी के कुछ इलाकों में भी मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 3.3, कल्पा 4.1, धर्मशाला 9.5, ऊना 7.2, नाहन 9.6, केलांग -1.0, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 3.4, कांगड़ा 8.4, मंडी 5.7, बिलासपुर 7.0, चंबा 5.8, जुब्बड़हट्टी 9.5 , कुफरी 6.2, कुकुमसेरी -3.5, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 2.5, बरठीं 5.7, सराहन 11.2, ताबो -3.6 व बरठीं में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

3 दिसंबर से बदलेगा माैसम, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, इस दाैरान भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और  हमीरपुर के कुछ हिस्सों में (सुजानपुर टीरा और आसपास के इलाकों में) मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा मंडी के कुछ भागों के लिए भी अलर्ट है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान भी जारी किया है। 4 से 10 दिसंबर तक के दूसरे सप्ताह के दाैरान राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में कुछ दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में, राज्य के कई हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। जबकि चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है। 3 दिसंबर को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। इससे मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में दिन के समय अपेक्षाकृत गर्म मौसम बना हुआ है। शिमला में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री, सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 22.6, कल्पा में 19.5, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 20.8, नाहन में 28.4, केलांग में 14.5, पालमपुर में 18.1, सोलन में 22.0, मनाली में 17.6, कांगड़ा में 22.8, मंडी में 22.6, बिलासपुर में 25.0, जुब्बड़हट्टी में 20.2, कुफरी में 14.5 और ताबो में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed