बिगड़ा मौसम का मिजाज, हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में 15 से 20 सेटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग में सर्वाधिक 40 सेंटीमीटर, तोद और चंद्राघाटी में 15 से 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। मनाली के समीप बाहंग में चल रहे हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (Snow and Avalanche Study Establishment) ने लाहौल स्पीति के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में हिमखंड गिरने से चेतावनी दी है।
डीसी लाहौल विवेक भाटिया 21 और 22 फरवरी को हिमखंड गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कुल्लू की ऊंची चोटियों में हिमपात होने के साथ साथ हाइवे - 305 वाहनों की आवाजाही के लिए के लिए बंद हो गया है। खराब मौसम के चलते एचआरटीसी ने कुल्लू जिला के 15 अतिसंवेदनशील रूटों पर बस सेवा को गंतव्य तक नहीं भेजा है। राजधानी शिमला में सुबह के वक्त बारिश होती रही।
लाहौल, किन्नौर और चंबा के कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी
मौसम में एकाएक परिवर्तन आने से शिमला में ठंड बढ़ गई है। राजधानी का पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरा है। कांगड़ा जिले में सोमवार को भी दिन भर रुक - रुक कर बारिश होती रही। यहां आसमानी बिजली गिरने से एक महिला भी घायल हो गई है। जिला चंबा के खजियार और पांगी में चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है।
भरमौर, होली, तीसा व सलूणी की ऊपरी पहाड़ियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फ बारी से पांगी घाटी के सभी सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इधर, मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 26 फरवरी तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा।