फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply in shimla by municipal corporation

रात को नहीं अब इस वक्त आएगी पानी की सप्लाई, ये रहा शेड्यूल

Thu, 15 Sep 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Sep 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
water supply in shimla by municipal corporation

राजधानी शिमला में पानी की राशनिंग बंद करने के बाद शुक्रवार से नगर निगम शहर के लोगों को रोजाना पानी की सप्लाई देगा। नगर निगम ने पानी की सप्लाई के लिए नया शेड्यूल निर्धारित कर दिया है। सुबह और शाम के समय पांच पांच घटें शहर में पानी की सप्लाई दी जाएगी। नगर निगम शहर में रात के समय पानी का आवंटन नहीं करेगा। दिन और रात के समय परियोजनाओं से आने वाले पानी को शहर के स्टोरेज टैंकों में स्टोर किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम शुक्रवार से शहर में सुबह और शाम पांच से दस बजे के बीच पानी की सप्लाई करेगा। हालांकि दस घंटों के भीतर पूरे शहर में पानी की सप्लाई निगम के लिए चुनौती साबित हो सकती है। निगम के जेई दस घंटों की सप्लाई को नाकाफी बता रहे हैं। बावजूद इसके शुरूआती तौर पर निगम इसी फार्मूले पर काम करने की तैयारी में है हालांकि यदि कोई समस्या पेश आती है तो डिस्ट्रिब्यूशन
विज्ञापन


सिस्टम में मांग के अनुरूप बदलाव भी किया जा सकता है। निगम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि शहर मे रात के समय पानी की सप्लाई न हो। रात के समय पानी की सप्लाई के लिए निगम पहले भी लोगों के रोष का सामना कर चुका है। निगम का दावा है कि रात और दिन के समय शहर के टैंकों में पानी स्टोर किया जाएगा। ताकि सप्लाई के समय किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने में लगेगा एक हफ्ता
शुक्रवार से शहर में रोजाना पानी की सप्लाई होगी। इसके लिए डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। शुरूआती दौर में थोड़ी दिक्कत पेश आ सकती है। रूटीन बनने में एक हफ्ते का समय लग जाएगा। उसके बाद लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। -पंकज राय आयुक्त, नगर निगम

पानी की नियमित आपूर्ति के लिए नोडल ऑफिसर तैनात

water supply in shimla by municipal corporation

शुक्रवार से शहर में रोजाना पानी की सप्लाई के लिए नगर निगम ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। बुधवार को नगर निगम के पार्षदों और जल शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निगम आयुक्त पंकज राय ने रोजाना शहर में पानी की सप्लाई की औपचारिक घोषणा कर दी। आयुक्त ने बताया कि कसुम्पटी जोन के न्यू शिमला, विकास नगर, फेज-3, शकराला, सरगीण और पंथाघाटी को

छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में पेयजल रोजाना आपूर्ति की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि पानी की सप्लाई से संबधित किसी भी समस्या को लेकर लोग अब वार्ड स्तर पर तैनात किए गए नोडल आफिसरों से भी सीधा संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में 1916 पर शिकायत कर भी लोग अपनी समस्या निगम से सांझा कर सकते हैं।

रोजाना पानी न आए तो इन नंबरों पर करें संपर्क
वार्ड    नोडल ऑफिसर     मोबाइल नंबर
भराड़ी    पूर्ण     9418044534
रुल्दूभट्टा    रजनीश     9418038021
कैथू     आदर्श भोटा     9418071484
अन्नाडेल    ईश्वर ठाकुर     9418038338
समरहिल    विजय कुमार     9459153459
टुट    सक्षम शर्मा     9459743003
बालूगंज    विचित्र सिंह     9418627780
टुटीकंडी    प्रदीप भारद्वाज     94180.77684
नाभा    दिनेश ठाकुर     9816035624
फागली    राम कुमार     9816019879
कृष्णा नगर    नागेश कुमार     9418011165
राम बाजार    प्रवीण जिंटा     8894126752
लोअर बाजार    राकेश कुमार     8679773967
जाखू    सुरेश शर्मा     9816027328
बैनमोर    राजेश ठाकुर     94184.58702
इंजन घर    जितेंद्र गर्ग     9418473100
संजौली    संजय कुमार     94597.53722
ढली    एलआर वर्मा     9418016782
चमियाणा    सुशील      9418059090
मल्याणा    एमएस जम्वाल     9418126020
कसुम्पटी    विनोद नेगी     9459585564
छोटा शिमला    गोपाल कृष्ण      9418024204
पटियोग    सुधीर गुप्ता     9418471478
खलीनी    राम सिंह     9418029908
कनलोग     राजेश कश्यप     9418474774

शहर के 47 टैंकों के पानी के सैंपल भरे, जांच को भेजे

water supply in shimla by municipal corporation

भराड़ी के कलस्टन टैंक से मिले हड्डियों के अवशेषों के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश दिए थे कि शहर के सभी टैंकों के पानी के गुणवत्ता की जांच की जाए। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 26 अगस्त से ही शहर के विभिन्न 47 टैंकों के  पानी के सैंपल भरने शुरू कर दिए थे।

प्रदूषण विभाग की ओर से लगभग सभी टैंकों के पानी के सैंपल भर दिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए विभाग ने लेबोरेट्री के लिए भेज दिया है। पानी के सैंपलों की रिपोर्ट जल्द ही आने की संभावना है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टैंकों के पानी की गुणवत्ता के सैंपलों की रिपोर्ट आने के उपरांत ही रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष रखेंगे।

एक हफ्ते में आ जाएगी सैंपलों की रिपोर्ट
शहर के सभी टैंकों के पानी के सैंपल ले लिए गए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट इस हफ्ते में आ जाएगी। सैंपल रिपोर्ट को जल्द ही हाईकोर्ट को दे दी जाएगी। एके शांडिल, पर्यावरण इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed