फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over name change of shimla

वीरभद्र ने दी चेतावनी, बोले- कोई मेरा या जयराम का नाम बदले तो क्या सही होगा

Tue, 23 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over name change of shimla

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शिमला का नाम रखने से पहले इस शहर में श्यामला देवी का कोई मंदिर नहीं था। किसी भी किताब में इसका उल्लेख नहीं मिलेगा। अंग्रेजों के आने से पहले ही इस जगह का नाम शिमला रहा है। पहले यहां केवल एक ही मंदिर जाखू में होता था। उन्होंने जयराम सरकार को चेतावनी दी कि अगर शिमला का नाम बदलकर श्यामला कर दिया गया तो हिमाचल की जनता चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सत्ता में आई तो नाम बदलने पर इसे दोबारा शिमला रखेगी। इसके खिलाफ  एक जनांदोलन खड़ा होगा। वीरभद्र सिंह ने यह बात सोमवार को शिमला में पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में कही। वीरभद्र ने कहा कि कोई उनका नाम बदल दे या फिर सीएम जयराम ठाकुर का ही नाम बदल दे तो यह कहां तक ठीक होगा। शिमला में पहले अंग्रेज आए। उनके साथ ही पश्चिम बंगाल से लोग आए।

विज्ञापन

बरागटा को चीफ व्हिप बनाया, ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं

virbhadra singh statement over name change of shimla

बंगाल के लोग उस वक्त अंग्रेजों की सरकार में मुलाजिम होते थे, इसलिए वे शिमला पहुंचे। इन्होंने कालीबाड़ी मंदिर खोला। यह बहुत बाद में बना है। शिमला तो इस जगह को पहले से ही कहा जाता रहा है। उन्होंने शिमला पास्ट एंड प्रेजेंट समेत शिमला पर कई किताबें पढ़ी हैं।

ऐसा किस ऐतिहासिक पुस्तक में लिखा है कि शिमला का नाम श्यामला देवी नाम से इस शहर का नाम शिमला पड़ा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार 3000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी है। सरकार को विकास पर ध्यान देना चाहिए। 

 नरेंद्र बरागटा को सरकारी चीफ  व्हिफ बनाने जैसी व्यवस्था कहीं नहीं है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसके प्रावधान सही नहीं हैं। वीरभद्र ने बोर्डों-निगमों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर भी कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। 

जनता का ध्यान हटा रही भाजपा: अग्निहोत्री 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही भाजपा सरकार शिमला का नाम बदलने जैसे बेबुनियाद मुद्दों को उठा रही है। इससे फिजूलखर्ची ही बढ़ेगी। कांग्रेस इसका भरसक विरोध करेगी।

नाम के बजाय शिमला के हालात बदलें मुख्यमंत्री जयराम: सुक्खू

virbhadra singh statement over name change of shimla

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर शिमला का नाम बदलने पर विचार करने की बजाय राजधानी के हालात बदलने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। शिमला का नाम बदलने का शिगूफा छोड़कर सरकार अपने दस माह के कार्यकाल की नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

सरकार ने विश्व प्रसिद्ध शिमला के नाम को बदलने की कोशिश की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। शिमला के लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। शिमला की पर्यटन के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पहचान है। श्यामला करने से पर्यटन को भी नुकसान पहुंचेगा।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद वैसे भी पर्यटन चौपट हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। हत्या व बलात्कार के मामले बढ़े हैं। हाल ही में 24 फीसदी किराया बढ़ाकर जनता पर भारी बोझ डाला गया है।

इससे लोगों में भारी आक्रोश है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देते नहीं बन रहा, इसलिए जनता को बरगलाने के लिए नए नए तरीके निकाले जा रहे हैं। शिमला का नाम श्यामला करने का जयराम सरकार का मंसूबा कांग्रेस कभी पूरा नहीं होने देगी।

विज्ञापन

शिमला में है श्यामला देवी, इनकी पूजा होती है : परमार

virbhadra singh statement over name change of shimla

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने राज्य सचिवालय में कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पर कहा है कि जयराम ठाकुर की सरकार विकास के मामले में निरंतर प्रयत्नशील है। जो योजनाएं बजट घोषणा में रखी गईं, उनका लाभ मिल रहा है। इस पर लोग सलाह दे सकते हैं।

लोकतंत्र में सलाह मंजूर है। अगर शिमला का नाम श्यामला रखने पर कांग्रेसियों के बड़े बयान छप रहे हैं तो उन्हें इस पर गंभीर होने की जरूरत नहीं है। अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति पर हमला करके घिन्नौने हथकंडे अपनाकर शिमला ही नहीं, पूरे देश के नाम बदले गए।

शिमला का नाम श्यामला ही तो है। श्यामला देवी है, पूजा करते हैं। विदेशियों को उच्चारण करने में अगर दिक्कत थी तो उन्होंने इसे शिमला कह दिया। देश में तो कुछ लोगों ने अपने ही कुल बदल ही दिए। पिता कौन थे, यही बदल दिया। इतिहास को नजदीक से देखेंगे तो बहुत कुछ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed