{"_id":"6a352f03625e326d590dc9f4","slug":"video-of-us-citizen-making-obscene-gestures-and-behaving-indecently-at-the-ridge-goes-viral-arrested-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: अमेरिकी नागरिक का रिज पर अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: अमेरिकी नागरिक का रिज पर अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
Fri, 19 Jun 2026 05:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:29 PM IST
सार
शिमला शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक विदेशी सैलानी का लोगों के साथ अभद्र व्यवहार व अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक विदेशी सैलानी का लोगों के साथ अभद्र व्यवहार व अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। सैलानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक शिमला के रिज मैदान पर लोगों के प्रति अभद्र व्यवहार करते हुए तथा अशोभनीय इशारे करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की तथा उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के अंतर्गत सार्वजनिक उपद्रव एवं अशोभनीय व्यवहार करने पर गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण बनाए रखने की अपील की है। सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान जोशुआ क्रिश्चियन 215 ई65 न्यूयॉर्क, एनई-10065 संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में हुई है।
विज्ञापन