{"_id":"5faab89e21dd1358d64830aa","slug":"us-president-joe-biden-will-meet-dalai-lama-sangye","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दलाईलामा से मिलेंगे: सांग्ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दलाईलामा से मिलेंगे: सांग्ये
Tue, 10 Nov 2020 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के बाद निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये ने एक महीने के अंतराल में अमेरिकी सीनेट में तिब्बत नीति और सपोर्ट बिल को पारित करने के लिए अपनी दूसरी अमेरिकी यात्रा करने की उम्मीद जताई। मैकलोडगंज में प्रेसवार्ता के दौरान सांग्ये ने कहा कि उनकी आगामी यात्रा से तिब्बत मुद्दे पर नए सिरे से समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को ताजपोशी पर बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने धर्मगुरु दलाई लामा के साथ मुलाकात की बात कही है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक रूप से ऐसी बात कहना बड़ी बात है। उन्हें उम्मीद है कि नए राष्ट्रपति धर्मगुरु से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार ने तिब्बती मामले को मजबूत समर्थन को दिया। चीन के समक्ष तिब्बत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से रॉबर्ट डेस्ट्रो की विशेष समन्वयक के रूप में नियुक्ति करना महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने अमेरिका में तिब्बतियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारियों को तिब्बत नीति समर्थन अधिनियम कानून में शामिल करवाएं।
विज्ञापन