{"_id":"6b097cca8b71155bbf0db114","slug":"uttar-pradesh-group-first-in-rural-india-festival-shimla-news-c-19-sml1002-826168-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्रामीण भारत महोत्सव में \nउत्तर प्रदेश के समूह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्रामीण भारत महोत्सव में उत्तर प्रदेश के समूह प्रथम
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर दूसरे और लाहौल-स्पीति तीसरे स्थान पर
रिज मैदान पर आयोजित महोत्सव में 60 लाख की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित पद्मदेव परिसर में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव-2026 में सबसे अधिक बिक्री करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के बागपत के गुलजार बुनकर स्वयं सहायता समूह ने सबसे अधिक बिक्री कर पहला स्थान हासिल किया। समूह ने हाथ से बनीं चादरों की बिक्री में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर की ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन रही जिसके मुदस्सर और जावेद भट्ट ने अपने उत्पादों के माध्यम से अच्छी बिक्री की। वहीं लाहौल-स्पीति का मिकलाम स्वयं सहायता समूह तीसरे स्थान पर रहा।
महोत्सव के दौरान करीब 60 लाख रुपये की बिक्री हुई। इसमें 40 स्टॉल लगाए गए थे जिनमें देशभर के ग्रामीण उत्पाद, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य सामग्री और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित की थीं। यह उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी कुलदीप चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव ग्रामीण उद्यमियों को सीधे बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आयोजक एवं नाबार्ड के सहायक प्रबंधक हिमांशु बलियान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमांशु बलियान ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण भारत की कला, संस्कृति और उत्पादों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना था। उन्होंने कहा कि करीब 60 लाख रुपये की बिक्री इस बात का प्रमाण है कि लोगों को हाथ से बने शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पसंद आ रहे हैं। उन्होंने सभी स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के लिए नाबार्ड की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। हिमांशु बलियान ने बताया कि कुछ कारणों के चलते महोत्सव का समापन समारोह निर्धारित समय से एक दिन पहले आयोजित किया गया। हालांकि, शनिवार को भी स्टॉल लगे रहेंगे और लोग ग्रामीण उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।