फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda statement over lok sabha election

देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी भाजपा की सरकार: नड्डा

Fri, 19 Oct 2018 12:38 PM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 19 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda statement over lok sabha election

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दावा किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने प्रदर्शन में और बेहतरी कर सत्ता में आएगी। पार्टी ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रेदश जैसे राज्यों में भी अपना डंका बजाएगी।

विज्ञापन


बिलासपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पहुंचे नड्डा ने अनौपचारिक बातचीत में विपक्ष के महागठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है और विपक्ष इस रफ्तार को रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन असल में स्वार्थ और बौखलाहट का परिणाम है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आज देश को विश्व में अलग पहचान मिली है। नड्डा ने कहा कि पार्टी 2019 के चुनाव में और मजबूती के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ग्राउंड स्तर पर कार्य किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार शानदार काम कर रही है। मुख्यमंत्री इमानदार और कर्मठ नेता की छवि रखते हैं। ऐसे में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार पांच साल पूरे करेगी।


पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं लाया जा रहा है के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल की बढ़ रही कीमतों को लेकर सरकार गंभीर है। जल्द ही इस पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed