फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt promoted 6 six hpas officers to ias.

हिमाचल को मिले 6 आईएएस अफसर

Wed, 16 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
union govt promoted 6 six hpas officers to ias.

केंद्र सरकार ने हिमाचल के 6 एचएएस अफसर को पदोन्नत कर आईएएस बनाया है। बुधवार को अवर सचिव केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। पदोन्नत होने वाले अफसरों में गोपाल शर्मा, राज कृष्ण प्रूथी, विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश वर्मा, संदीप कुमार और अमरजीत सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्र में पहले स्टेट कैडर से आल इंडिया कैडर में इंडक्शन की आयु सीमा 54 साल रखी गई थी। बाद में इसे संशोधित कर 56 साल कर दिया गया है। आयु सीमा की नई शर्त को लेकर विवाद था। इस विवाद के कारण राज्य से वर्ष, 1992 बैच के वरिष्ठ एचएएस अधिकारी रामेश्वर शर्मा और एमपी सूद इंडक्शन से बाहर हो गए।
विज्ञापन


इसके चलते पहले मामला हाईकोर्ट और अब सुप्रीमकोर्ट में लंबित है। इसी को देखते हुए हिमाचल कैडर के इन 6 अधिकारियों को आईएएस के पद पर सशर्त पदोन्नति दी है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कार्मिक विभाग से अधिसूचना जारी करने का मामला उठाया था। बाकायदा, कार्मिक विभाग की ओर से इस बारे केंद्र को पत्र भी भेजा गया। अब केंद्रीय कार्मिक विभाग ने पदोन्नति संबंधी सशर्त आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed