उद्घाटन से पहले दिव्यांगजन से कराएं शौचालयों का ट्रायल, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं पर खास जोर दे रही केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दिव्यांगों के लिए किए जाने वाले रैंप और शौचालय जैसे निर्माण कार्यों का शुभारंभ करने से पहले दिव्यांगजन से ही ट्रायल कराने को कहा है।
केंद्र का मानना है कि ऐसा करने से सरकार के प्रयासों में रहने वाली कमी सामने आ सकेगी और उसे दूर कर दिव्यांगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सकेगा।
हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के राज्यों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रगति बैठक कर दिव्यांगों की दिक्कतों पर चर्चा की थी।
उस दौरान प्रधानमंत्री ने खुद हिमाचल समेत सभी प्रदेशों के विभागीय अधिकारियों व सरकारों को निर्देश दिए थे कि वह इस ओर खास ध्यान दें। रैंप व शौचालय निर्माण के बावजूद दिव्यांगों को होने वाली दिक्कतों पर प्रधानमंत्री ने चिंता जताई थी।
दिव्यांगों की पहुंच का ध्यान रखने पर जोर
इसके बाद अब केंद्र सरकार ने किसी भी नई कवायद को करने से पहले दिव्यांगों की पहुंच का ध्यान रखने पर जोर दिया है। केंद्र की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ऑफिस, दफ्तरों, सरकारी वेबसाइटों व सिस्टमों को इस तरीके से बनाया जाए,
ताकि दिव्यांगजनों के लिए वह सुलभ हो सके। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए ज्यादा से ज्यादा शौचालय का निर्माण किया जाए।
दिव्यांगजनों के लिए होने वाले निर्माण कार्यों पर केंद्र सरकार ने खास फोकस किया है। कहा गया है कि विभाग वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कराएं निर्माण कार्य की गुणवत्ता व दिव्यांगजनों की सुलभता पर समय रहते ध्यान दिया जा सके।