फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una beat shimla softball turnament.

सॉफ्टबाल में ऊना ने शिमला को हराया

Sun, 30 Nov 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,ऊना Updated Sun, 30 Nov 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
una beat shimla softball turnament.

स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऊना की ओर से शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष रिपंल चौधरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सॉफ्टबाल हिमाचल वासियों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को किसी न किसी खेल स्पर्धा में भाग लेना चाहिए। सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के पहले दिन टीमों में बेहद रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन


पहला मुकाबला ऊना एवं शिमला अकादमी में हुआ, जिसमें ऊना की टीम ने शिमला पर जीत दर्ज की। महिला वर्ग में ऊना एकेडमी एवं बिलासपुर के मध्य खेला गया। इसमें बिलासपुर ने ऊना को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में दूसरा मैच शिमला एवं बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें शिमला ने बिलासपुर को 22-3 से मात देकर चित कर दिया। वहीं महिला वर्ग के दूसरे मैच में शिमला एवं मंडी में जोरदार संघर्ष हुआ। इसमें शिमला ने मंडी को 10-0 से टक्कर देकर मात दी। वहीं ऊना एवं मंडी के बीच जबरदस्त टक्कर का मुकाबला हुआ।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 15 टीमों के 250 के लगभग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


अखिल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर इंटरनेशनल अंपायर प्रदीप सैणी, राष्ट्रीय अंपायर मुनीष, दीपक, जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी, रणजीत अटवाल, भगीरथ, हिमाचल प्रदेश सॉफ्टबाल एसोसिएशन के सचिव सूरत सिंह कलेट, अखिल अग्निहोत्री, उमंग ठाकुर, विनय, साहिल सेखड़ी, विकास भारद्वाज, प्रिंस राजपूत एवं मनोज भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed