फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Killed after para glider crashed in Kullu Himachal Pradesh

हिमाचल: पैराग्लाइडर गिरने से पर्यटक समेत दो लोगों की मौत

Sun, 07 Apr 2019 04:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Two Killed after para glider crashed in Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

मनाली के तहत पड़ते क्षेत्र डोभी में रविवार सुबह तिब्बती कॉलोनी में पैराग्लाइडर क्रैश होकर गिर गया। हादसे में पालयट समेत केरल के पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पायलट को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया लेकिन यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पायलट का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग साइट फ्लाइन से नरेश कुमार (25 साल) पुत्र बलवीर सिंह, गांव दीदरी, डाकघर बंदरोल कुल्लू ने केरल के पर्यटक अल्ताफ बाचु वी (24) पुत्र शरफूदीन, वेलासेरी हाउस, मल्लापुरम (केरल) को साथ लेकर उड़ान भरी।

विज्ञापन


करीब 8-9 मिनट की यह उड़ान इससे पहले कि डोभी बिहाल में जाकर समाप्त होती लेकिन डोभी के समीप तिब्बती कॉलोनी में ही यह पैराग्लाइडर क्रैश होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडर जब क्रैश हुआ तब पायलट समेत पर्यटक इतनी ऊंचाई पर थे कि इसमें बचना नामुमकिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि जब पैराग्लाइडर क्रैश हुआ तो यह दोनों जमीन पर गिर पड़े और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। केरल के पर्यटक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पायलट नरेश को उपचार के लिए कुल्लू लाया गया लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजन सदमे में है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पैराग्लाइडर के क्रैश होने से पायलट समेत एक पर्यटक की मौत हुई है। पायलट के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला कर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed