फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in car and bike collision at nalagarh baddi

बाइक और कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Sun, 13 May 2018 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 13 May 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
two died in car and bike collision at nalagarh baddi

नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय मार्ग पर एक बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गौरव बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में घायल को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गौरव बद्दी में नौकरी करता था। सुरेश चंडीगढ़ में सर्वेयर है और मनीष नौकरी की तलाश में यहां आया आया था।
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि हुआ। हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के होड़ गांव के सुरेश कुमार पुत्र जगदीश और मनीष कुमार पुत्र ईश्वर एक अन्य साथी गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही यह मानपुरा पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही एक कार से टकरा गए। कार चालक ने गाड़ी को कच्ची सड़क पर उतार लिया था। लेकिन इसके बाद भी बाइक सवार युवक अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधा आमने सामने से टकरा गए। 

दो दिन में चार युवकों की मौत  

two died in car and bike collision at nalagarh baddi

इस जोरदार टक्कर से सुरेश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक अन्य साथी गौरव बुरी तरह से जख्मी हो गया।  जख्मी हालत में उसे पहले 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि जख्मी युवक अभी बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को अवगत करवा दिया है। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। 

सोलन जिला में दो दिन में चार युवकों की मौत हो गई। दोपहिया वाहन की दुर्घटनाओं से यहां मातम का माहौल है। बाइक सवार द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने से इस तरह की दुर्घटनाएं जिले में बढ़ती जा रही है।

इससे पहले शुुक्रवार को ही सोलन के शूलिनी विवि के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात ही बद्दी में दो बाइक सवारों ने सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed