फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali on a visit to sirmour.

परिवहन मंत्री बाली ने इनके लिए दी सौगातें

Sun, 22 Mar 2015 11:54 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali on a visit to sirmour.

पांवटा साहिब से शिमला और पांवटा साहिब से चंडीगढ़ वाया नाहन दो नई बसें शीघ्र ही आरंभ होंगी जिसमें कंडक्टर नहीं होगा। साथ ही इन बसों में यात्रियों से 30 प्रतिशत किराया कम लिया जाएगा। इस घोषणा परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने रयहां परिधि गृह में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए की।

विज्ञापन


उन्होंने पांवटा साहिब और नाहन के बस अड्डों की आवश्यक मरम्मत एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के के लिए 20-20 लाख रुपये और नाहन निगम की वर्कशाप के लिए ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि नाहन डिपो में गत दो वर्षों के दौरान 36 नई बसें उपलब्ध करवाई गई हैं जिनमें से 12 बसें जेएनएनयूआरएम योजना के तहत मिली हैं।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि परिवहन निगम को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने तथा यात्रियों को परिवहन की बसों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। परिवहन विभाग के बेडे़ को 1800 से बढ़ाकर वर्तमान में 2250 किया गया है। बाली ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 94180-00529 स्थापित किया गया है, जिस पर यात्री बसों से संबंधित फीड़ बैक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की बसों में 30 प्रतिशत छूट

transport minister gs bali on a visit to sirmour.

उन्होंने बताया कि कुष्ट रोगियों को निगम की बसों में 30 प्रतिशत छूट दी गई है। मौके पर उपायुक्त रितेश चौहान, एसडीएम नाहन ज्योति राणा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय सोलंकी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवी चौहान, बृजराज ठाकुर, अनूप ठाकुर, प्रो. बलवीर चौहान के अतिरिक्त परिवहन, तकनीकी शिक्षा तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश में कम किराया वाली 58 बसें चल रहीं- बसों की प्रति किलोमीटर प्रति लीटर दर 3.58 से बढ़कर 3.64 किलोमीटर प्रति लीटर हो गई है। परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि परिवहन निगम के बेडे़ में 550 नई स्टार बसों को शामिल किया गया है, जिससे 300 जीरो वेल्यू वाली बसों को सड़क से हटाया जा रहा है।

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत आधुनिक तकनीक से लैस 800 नई बसों में से 550 बसें राज्य को प्राप्त हो चुकी है जिसमें सीसीटीवी, जीपीएस और यात्री सूचना प्रणाली इत्यादि सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कम किराए वाली 56 बसें चलाई जा रही है जिसकी संख्या बढ़कर अब 58 हो गई है।

पांवटा में बाली को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी

transport minister gs bali on a visit to sirmour.

पांवटा में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली के स्वागत में खड़े कांग्रेस के दो धड़ों ने क्रॉस नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री के सामने ही एक धड़े ने नारा लगाया - ‘अगला मुख्यमंत्री कैसा हो .... बाली जैसा हो’ तो दूसरे धड़े ने नारा लगाया - ‘हिमाचल का मुख्यमंत्री कैसा हो ... वीरभद्र जैसा हो’।

हालांकि, जीएस बाली के कार्यक्रम में जाते ही बाहर खड़े कांग्रेसी एक-एक कर वहां से चले गए। वहीं, रविवार को जीएस बाली ने नाहन में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों ने बाली से मुख्यमंत्री बनने का सवाल किया तो उन्होंने हंसकर टाल दिया। कहा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेशक बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन काम जनहित में हो रहे हैं।

बाली की प्रेस कांफ्रेंस में बिंदल- बाली रविवार को जब नाहन सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे, ठीक इसी दौरान स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल भी वहां पहुंच गए और उनके साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने नाश्ते के साथ चाय की चुस्की ली और बड़ी विनम्रता से बिंदल से गले मिलकर बाली चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed