फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist died in car accident and six injured

खाई में लुढ़की कार, महिला सैलानी की मौत, छह घायल

Sat, 21 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Sat, 21 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
tourist died in car accident and six injured

पटियाला से मनाली घूमने जा रहे सैलानियों की कार देर रात्रि चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पंजपीरी के पास खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक महिला सैलानी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायल पर्यटकों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया, जहां से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार एक कार (पीबी 11बीएच-3291) में सैलानी पटियाला से मनाली जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें दो औरतें और दो बच्चे शामिल थे। जैसे ही पंजपीरी के पास पहुंचे तो चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घायल को पीजीआई रैफर किया

tourist died in car accident and six injured

इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कार चालक आकाशदीप की पत्नी प्रियंका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जबकि 6 पर्यटकों को बिलासपुर अस्पताल में उपचार दिया गया। एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कार सवार विश्वदीप के बयान पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यहां देखिए घायलों की सूची

tourist died in car accident and six injured

मृतका की पहचान प्रियंका रानी (28) पत्नी आकाशदीप मकान नंबर 123, प्रीत बिहार, मैश गेट नाभा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। परमिंद्र मोहन (43) पुत्र जगदीप को बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

केनव शर्मा (7) पुत्र आकाशदीप और आकाशदीप (37) को मामूली चोटें आई हैं। आकाशदीप के दोस्त विश्वदीप (35) व उसकी पत्नी हरप्रीत रानी (32) और उनकी बेटी केशवी शर्मा (3) को भी मामूली चोटें आई हैं।

स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी राजेश पराशर ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed